मदरसों में दी जा रही है कट्टरवाद की शिक्षा : साध्वी प्राची
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर मदरसों के खिलाफ आग उगली है। साध्वी प्राची ने मदरसों को आतंकवाद पनपने का प्रमुख स्थान बताया है।
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर मदरसों के खिलाफ आग उगली है। साध्वी प्राची ने मदरसों को आतंकवाद पनपने का प्रमुख स्थान बताया है।
विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने लखीमपुर के मैगलगंज से बरेली पहुंचने के बाद फिर आग उगली है। साध्वी प्राची ने कहा कि मदरसों में कट्टरवाद की शिक्षा दी जा रही है, जिसमें आतंकवाद पनप रहा है। मदरसों में शिक्षा नहीं हथियारों का जखीरा एकत्र किया जा रहा है। इनसे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। मदरसों में कट्टरता की ट्रेनिंग दी जा रही है। इनसे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। अगर मदरसों व मस्जिदों की जांच हो तो इनमें हथियारों का जखीरा मिलेगा। साध्वी प्राची ने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार को मदरसों पर नजर रखनी चाहिए, जिससे देश में आतंकवाद कम होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मदरसों को लेकर सराहनीय निर्णय लिए हैं। इसे नजीर मानकर व्यवस्था को पूरे हिन्दुस्तान में लागू किया जाए।साध्वी प्राची ने कहा कि सावन में कांवरियों के डीजे पर प्रतिबंध लगाना गलत है, यदि प्रतिबंध ही लगाना है तो ईद के दिनों में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर लगायें।साध्वी ने खुद को जान का खतरा बताते हुए कि कहा कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई हैं। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची लगातार विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।