महिला डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला डॉक्टर व पिता गिरफ्तार
लखनऊ। आगरा में एक महिला डॉक्टर को धमकी देकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला डॉक्टर आज
लखनऊ। आगरा में एक महिला डॉक्टर को धमकी देकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला डॉक्टर आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। न्यू आगरा थाना की फोर्स ने महिला डॉक्टर से रंगदारी मागने वाले डॉक्टर के साथ आज उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। वह महिला डॉक्टर को फोटो दिखाकर कर ब्लैकमेल भी कर रहा था।
आगरा की न्यू आगरा थाना की फोर्स से भोपाल के एक डाक्टर को आगरा की एक महिला डॉक्टर को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर पर महिला डॉक्टर से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही उसके फेसबुक प्रोफाइल पर अश्ललील फोटो पोस्ट करने का आरोप हैं। महिला ने अगस्त में इस मामले में आगरा के न्यू आगरा थाना में एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर यतीश सक्सेना को गिरफ्तार भी किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसकी हरकत जारी थी। अब भी वह महिला डॉक्टर से बीस लाख रुपये चौथ माग रहा था। रुपया नहीं देने पर उसकी अश्लील फोटो फेसबुल पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।
आगरा के बल्केश्वर की रहने वाली लेडी डाक्टर की फेसबुक पर यतीश सक्सेना अश्लील प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। इसके बाद वह डॉक्टर से बीस लाख रुपये माग रहे थे। इस मामले की एफआइआर कराने के बाद से आरोपी ने डॉक्टर के परिवार को भी धमकी देना शुरू कर दिया था।
यतीश सक्सेना की महिला डॉक्टर से भोपाल के इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में जान पहचान हुई थी। वह आगरा में इस मामले की सुनवाई के लिए अपने पिता के साथ आया था। इस दौरान उसने कल भी लेडी डॉक्टर को धमकी दी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी होने के बाद डॉ. यतीश सक्सेना को उसके पिता के साथ गिरफ्तार कर लिया।