देवरिया में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस का विरोध
देवरिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस तथा जिला अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखने का जमकर विरोध हो रहा है। इनके कृत्यों के खिलाफ पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने शहर को बंद कराने का अभियान छेड़ा है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:38 PM (IST)
लखनऊ। देवरिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस तथा जिला अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखने का जमकर विरोध हो रहा है। इनके कृत्यों के खिलाफ पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने शहर को बंद कराने का अभियान छेड़ा है।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति इनके खिलाफ धरना दे रही है। शहर को बंद कराया जा रहा है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों पर दो दिन पहले हमले के विरोध में छात्रों ने देवरिया बंद कराया। बंद को महिला एकता शक्ति सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें