रायबरेली में कुंए में मिला मा-बेटे का शव, हत्या की आशका
लखनऊ। रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के दुगार्पुर रोखा में कुएं में आज मा-बेटे का शव मिला। ग
लखनऊ। रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के दुगार्पुर रोखा में कुएं में आज मा-बेटे का शव मिला। ग्रामीणों ने देखा तो खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने शवों को निकाल लिया था। दोनों की मौत कैसे हुई इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग हत्या की भी आशका जता रहे हैं।
दुगार्पुर के रामेश्वर अपनी पत्नी, बहू 26 वर्षीय चंद्राणी और छह वर्ष के पोते कपिल के साथ रहते थे। जबकि बेटा राम काम के सिलसिले में पंजाब में रहता है। कल चंद्राणी की दो बहनें सोनाली व मोनाली आई थी। बहनें गाव में ही नौटंकी देखने गई थीं। वह जब वापस लौटीं तो बहन अपने कमरे में नहीं थी। इसके बाद खोजबीन हुई। सुबह तक जब उनका पता नहीं चला तो लोगों ने गाव से बाहर तक काफी देर तक खोजबीन की। गाव से 200 मीटर दूर कूएं के पास चंद्राणी की शाल दिखाई दी। उसके बाद लोगों ने काटा आदि डालकर देखा तो मा बेटे का शव आया।