दादरी कांड पूर्व नियोजित, आरोपियों पर रासुका लगेगी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा की घटना को पूर्व नियोजित बताया है। रामपुर में आज आजम खां ने मीडिया से इस मामले में नोएडा के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने
लखनऊ। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा एवं डीजीपी जगमोहन यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महा संवेदनशील बूथों की अतिरिक्त निगरानी के आदेश दिये हैं। पंचायत चुनाव एवं आगामी त्योहारों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने आए सूबे के दोनों आला अधिकारियों ने चिह्नित महासंवेदनशील बूथों पर अधिकारियों को निरंतर निगरानी को कहा है। मुरादाबाद के मूंढ़ापांडे हवाई पट्टी पर पत्रकारों से वार्ता में दोनों अधिकारी बोले कि सूबे में पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की पूरी तैयारी है। पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी बोले कि सरकार हर मामले में सख्ती से पेश आ रही है। दादरी कांड के आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। दो आरोपियों की गिरफ्तारी होनी शेष है। सभी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मामलों में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
दादरी घटना पूर्व नियोजित : आजम
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा की घटना को पूर्व नियोजित बताया है। रामपुर में आज आजम खां ने मीडिया से मामले में नोएडा के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मेरठ के कमिश्नर को पत्र लिखा है। रामपुर में आज नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा कि नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव की घटना पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुई है। इस साजिश में वहां के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी शामिल है। आजम खां ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मैंने मेरठ के कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसके तहत सांसद को साजिश में शामिल होने के मामले में नामजद किया जाएगा।