देश को सेना के निर्णय का सम्मान करना चाहिए : राज बब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के महासचिव विजय बहादुर पाठक ने भी सेना की कार्रवाई को सराहा है। प्रदेश के सैन्य प्रतिष्ठान भी हाई अलट पर हैं।
लखनऊ (वेब डेस्क)। उड़ी हमले के बाद आज भारतीय सेना के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बड़ी कार्रवाई को राजनीतिक दल भी सराह रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के महासचिव विजय बहादुर पाठक ने भी सेना की कार्रवाई को सराहा है। उधर उत्तर प्रदेश के सैन्य प्रतिष्ठान भी हाई अलट पर हैं।
उत्तर प्रदेश में 27 साल उत्तर प्रदेश बेहाल यात्रा पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि अगर हमारे देश की सेना ने कोई भी निर्णय ले लिया है तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए। राज बब्बर ने कहा कि इस समय सारे राष्ट्र को सेना के सहयोग में साथ रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भारत ने पहली बार PoK में जाकर 38 आतंकी किए ढेर, देर रात की सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कश्मीर में जो कायराना हरकत की गई थी, उसका सेना को माकूल जवाब देना ही था। यह सेना का सही समय पर सही निर्णय है। हमारे देश के सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
उधर बरेली में वायुसेना के त्रिशूल एयरबेस के साथ ही सहारनपुर के सरसावा तथा इलाहाबाद में मध्य वायुसेना कमान के मुख्यालय पर हाई अलर्ट है। इसके साथ ही प्रदेश में हर जगह आर्मी में भी हलचल है।हिंडन सरसावा आगरा हवाई अड्डे भी हाई अलर्ट पर। छावनियों मे भी हलचल बढ़ी।एडीजी एलओ ने जारी किया अलर्ट । सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता ।
मुलायम ने पीएम मोदी व राजनाथ से बात की
समाजवादी पार्टी के मुखिया तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी सेना की बड़ी कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि हम सरकार के हर फैसले के साथ हैं।
यह भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइकः राजनाथ ने की नीतीश से बात, शहीद की पत्नी ने कहा, कलेजा ठंडा हुआ
भारत के डीजीएमओ ने कहा कि उड़ी हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की। गौरतलब है कि भारत ने पहली बार सीमा पार जाकर पीओके में देर रात सर्जिकल स्ट्राइक की है। डीजीएमओ का कहना है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आर्मी का बड़ा एक्शन
पाकिस्तान के खिलाफ की गयी इस कड़ी कार्रवाई पर डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कहा कि भारत ने बीती रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की। इस कार्रवाई को सेना के स्पेशल कंमाडो ने अंजाम दिया गया जो बिना किसी नुकसान के वापस लौट गए। इस बीच सरकार ने आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सेना जल्द ही इस ऑपरेशन का वीडियो भी जारी कर सकती है।