Move to Jagran APP

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर स्मृति ने गिनाई उपलब्धियां

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस पर एक और सियासी हमला करते हुए कहा कि जो काम 60 साल में नहीं हुए उसे मोदी सरकार ने दो साल में कर दिखाया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 08:14 PM (IST)
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर स्मृति ने गिनाई उपलब्धियां

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस पर एक और सियासी हमला करते हुए कहा कि जो काम 60 साल में नहीं हुए उसे मोदी सरकार ने दो साल में कर दिखाया है। देश मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वïन किया कि वे दिव्यांगों और महिलाओं की मदद करें। उनका आशीर्वाद मिला तो 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

loksabha election banner

मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर अमेठी पहुंची स्मृति ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दो वर्ष के दौरान यहां लगातार आ रही हूं। लोगों ने पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की थी, जिसके लिए 17 सौ इंडिया मार्का हैंडपंप अगले छह महीने में यहां लगाए जाएंगे। युवा पीढ़ी को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। परतोष में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही 15 सौ लोगों को चश्मे मुहैया कराए जाएंगे। पांच हजार लोगों का सुरक्षा बीमा कराए जाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमसे केंद्र सरकार का लेखा जोखा मांगा जा रहा है, जबकि अमेठी में बस स्टेशन भी भाजपा सरकार ही बनवा रही है। यहां अब तक सिर्फ राजनीति हुई विकास नहीं। टीकरमाफी ट्रिपलआइटी में अंबेडकर विवि, लखनऊ के माध्यम से बड़े कोर्स की शुरुआत एक जून से करने की घोषणा भी स्मृति ईरानी ने की। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआइटी में अब तक साधन सिर्फ कागजी थे।

एक दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री का पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहा। अमेठी नगर पंचायत में ई-रिक्शा का वितरण करने के साथ ही गौरीगंज, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर विश्राम स्थल का भी लोकार्पण किया तो सूबे में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर भी निशाना साधा। कहा कि सभी को आपने देखा है अब वक्त भाजपा का है। सलोन मेंं उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस अमेठी व रायबरेली में मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई।

कोई सार्थक सवाल कीजिए

सुलतानपुर सांसद वरुण गांधी के सवाल पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से कहा कि आप लोग कोई सार्थक सवाल कीजिए। इस बार यूपी में भाजपा की सरकार आएगी।

चाय की दुकान पर मिलीं स्मृति

रायबरेली के बाद स्मृति ईरानी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची। इस दौरान उन्होंने चाय की दुकान पर बैठकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दो वर्ष केंद्र में भाजपा सरकार ने बहुत काम किया। प्रधानमंत्री मोदी की अभी तक की जो भी योजनाएं है, सका जनता को लाभ मिल रहा है। हर सब्सिडी सीधे जनता के खाते में पहुंच रही है। इससे पहले अगर किसी सरकार ने इतना काम किया होता तो देश की स्थिति आज कुछ और होती। अब भाजपा सरकार ने दो साल में देश को विकास की पटरी पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.