फरेंदा विधानसभा उपचुनाव : नामांकन की प्रक्रिया शुरू
भारतीय जनता पार्टी के विधायक बजरंग बहादुर सिंह के दोहरे लाभ के पद के मामले में सदस्यता जाने के कारण महराजगंज जिले के फरेंदा में उप चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आज चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही यहां पर गहमागहमी बढ़ गई है। फरेंदा में 11
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बजरंग बहादुर सिंह के दोहरे लाभ के पद के मामले में सदस्यता जाने के कारण महराजगंज जिले के फरेंदा में उप चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आज चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही यहां पर गहमागहमी बढ़ गई है। फरेंदा में 11 अप्रैल को चुनाव होगा।
फरेंदा सीट पर उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होते ही चुनावी गहमागहमी बढ़ गयी है। पहले दिन पूर्व मंत्री एवम् सपा नेता श्याम नारायण तिवारी, शिवकुमारी देवी एवं एलजी हेगडे ने नामांकन पत्र खरीदा है। अभी तक यहां से किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किया है। श्याम नारायण तिवारी मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के चाचा हैं।
महराजगंज जिले की फरेंदा सीट भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह को लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट एवं चुनाव आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल ने अयोग्य घोषित किया था। इसके कारण रिक्त सीट पर चुनाव होगा। बजरंग बहादुर पर आरोप सिद्ध हुआ था कि विधायक रहते हुए उन्होंने अपने नाम से ठेके हासिल किये थे।