उपद्रव की आरोपित महिला सदफ जाफर को कांग्रेस ने दिया टिकट, लखनऊ मध्य से प्रत्याशी
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत लखनऊ से भी पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में एनआरसी विरोध को लेकर चर्चा में रही सदफ जाफर को लखनऊ मध्य से उम्मीदवार बनाया है।
लखनऊ, जासं । कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत लखनऊ से भी चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में एनआरसी विरोध को लेकर चर्चा में रही सदफ जाफर को लखनऊ मध्य से उम्मीदवार बनाया है। सदफ जाफर की तस्वीर उपद्रियों के पोस्टर में भी छपी थी। ऐसे में जाफर को उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा को हमले का मौका दे दिया है।
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ से चार प्रत्याशियों के टिकट घोषित किया। इनमें दो सीटें ग्रामीण क्षेत्र की और दो शीटें शहर की शामिल हैं। लखनऊ मध्य और कैंट इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सरोजिनी नगर और बख्शी का तालाब सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लखनऊ मध्य से कांग्रेस ने विवादित महिला सदफ जाफर खान को प्रत्याशी बनाया है। एनआरसी के विरोध को लेकर को लेकर सदफ चर्चा में आई थीं। वहीं लखनऊ कैंट से कांग्रेस ने दिलप्रीत सिंह को टिकट दिया है। मौजूदा समय में दिलप्रीत शहर अध्यक्ष दक्षिणी हैं। इस सीट से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी भी दावेदार थे, लेकिन आलाकमान ने दिलप्रीत को उम्मीदवार बनाया। वहीं लंबे समय से चर्चा में रहे कांग्रेस के युवा नेता ललन कुमार को बख्शी तालाब से प्रत्याशी बनाया गया है। सरोजिनी नगर सीट पर रुद्र दमन सिंह बबलू कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं मालवीय नगर से पार्षद ममता चौधरी को कांग्रेस ने मोहनलाल गंज सीट से उम्मीदवार बनाया है।