राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में सीएम योगी का जाना संभव
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को दिल्ली जा सकते हैं। कोविंद का ताल्लुक उप्र से ही है।
लखनऊ (जेएनएन)। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को दिल्ली जा सकते हैं। कोविंद का ताल्लुक उप्र से ही है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी उन्होंने यहीं से की थी। राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार की शुरुआत भी यहीं से की थी। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली जाएं।
यह भी पढ़ें: गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की सीबीआइ जांच की संस्तुति
26 को जाएंगे अयोध्या
मुख्यमंत्री 26 जुलाई को अयोध्या जाएंगे। यहां वह महंत रामचंद्र परमहंस की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री 31 मई को रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणि रामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वहां गए थे। 15 साल बाद प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री का यह पहला अयोध्या दौरा था।
यह भी पढ़ें: वक्त बदला, गांव और शहर बदला लेकिन नहीं बदले रामनाथ कोविंद