सीएम ने दिवंगत पूर्व महाधिवक्ता के परिजनों को ढाढस बंधाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव आज इलाहाबाद पहुंचे। वह पहले हंडिया सपा विधायक प
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव आज इलाहाबाद पहुंचे। वह पहले हंडिया सपा विधायक प्रशात कुमार सिंह के तिलकोत्सव में पहुंचे। इसके बाद वह सड़क दुर्घटना में दिवंगत पूर्व महाधिवक्ता एसएमए काजमी के घर गए। वहा दुखी परिजनों को ढाढस बंधाया और फिर प्रतापगढ़ रवाना हो गए। इस मौके पर राजा भैया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का कार्यक्रम हंडिया विधायक प्रशात कुमार सिंह के तिलकोत्सव में शिरकत करने का बन गया था। वह आज ठीक दस बजे हंडिया विधायक प्रशात के जुनैदपुर गाव पहुंचे। अपने विधायक को गले लगा आशीर्वाद दिया। कुछ देर रुकने के बाद वहा से हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ सिर्फ विधायक संग्र्राम सिंह ही मौजूद थे, जिनके साथ यहा से कार द्वारा वह शहर के लूकरगंज स्थित पूर्व महाधिवक्ता स्व. एसएमए काजमी के घर गए। एक दिन पहले ही सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पूर्व महाधिवक्ता काजमी के घर वालों से मिलकर उन्हें दुख की इस घड़ी में ढाढस बंधाया। यहा करीब आधे घटे व्यतीत करने के बाद वह वापस पुलिस लाइन आए। यहा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रतापगढ़ निकल गए। पूर्व महाधिवक्ता के यहा शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री राजा भैया, विधायक परवेज अहमद उर्फ टंकी एवं पूर्व सासद अतीक अहमद सहित कई कद्दावर नेता मौजूद थे।