Move to Jagran APP

अखिलेश ने पेश किया यूपी का बजट, दस प्रतिशत बढ़ाया वैट लक्ष्य

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 16-17 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया। इस बार उत्तर प्रदेश का कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। यह बजट मौजूदा वित्तीय वर्ष 2015-16 के 3.02 लाख करोड़ रुपये से 14.56 फीसद अधिक है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 05:12 PM (IST)

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 16-17 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया। इस बार उत्तर प्रदेश का कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। यह बजट मौजूदा वित्तीय वर्ष 2015-16 के 3.02 लाख करोड़ रुपये से 14.56 फीसद अधिक है। मुख्यमंत्री अखिलेश के बजट में 13,842 करोड़ की नई योजनाएं हैं।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने आज विधान भवन में अपनी सरकार का पांचवा बजट पेश किया। यूपी का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बीते वर्ष के बजट की तुलना में इस बार का बजट 14.6 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष भी 2014-15 की अपेक्षा 10.2 प्रतिशत इजाफा किया गया था। 2013-14 में 24 तथा 2012-13 में बजट में दस प्रतिशत इजाफा किया गया था।

अखिलेश के बजट की खास बातें...

मुख्यमंत्री ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान सभा में 3.46 लाख करोड़ का बजट पेश किया. यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

आबकारी और वैट में 10-10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी।

राजस्व प्राप्ति 3.40 लाख करोड़ प्राप्ति का अनुमान।

यूपी में अब तक 42500 करोड़ का निवेश।

हमीरपुर में जैविक खेती के लिए 10 करोड़।

भूमि सेना के लिए 83 करोड़ का बजट।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़कर 16 हुई।

1200 कौशल प्रशिक्षक विकास केंद्र खुले।

10 लाख से ज्यादा किसानों को डीबीटी योजना का लाभ

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 1336 करोड़।

यूपी में एमबीबीएस की सीटें 1700 हुई।

वृद्धावस्था पेंशन योजना 39 लाख लोगों तक पहुंचेगी

गोंडा में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी।

सचल पशु चिकित्सालय के लिए 40 करोड़।

ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए 2300 करोड़।

बुंदेलखंड पेयजल व्यवस्था के लिए 200 करोड़।

फीडर सेप्रेसन के लिए 7000 करोड़।

आगरा एक्सप्रेसवे के लिए चार हजार तीन करोड़।

सूखाग्रस्त क्षेत्र के लिए 2057 करोड़।

किसानों को 93212 करोड़ का फसली ऋण।

69 जिलों के ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 4498 करोड़।

इस वर्ष 56 लाख बीज वितरण का लक्ष्य।

बेरोजगार एग्रीकल्चर स्नातकों के लिए एक हजार एग्री जंक्शन खोले जाएंगे।

झांसी-बेतवा नदी सिंचाई योजना के लिए 150 करोड़।

बलिया में नयी यूनिवर्सिटी खुलेगी, 10 करोड़ की व्यवस्था।

10 वीं, 12वीं के मेधावी छात्रों के लैपटॉप वितरण के लिए 100 करोड़।

नोएडा में सेक्टर-32 से 62 तक होगा मेट्रो का विस्तार।

पॉवर लूम के 15 करोड़।

आरएम कार्यालय के लिए आजमगढ़ को 17 और नोएडा को 15 करोड़।

समाजवादी किसान बीमा योजना के लिए 897 करोड़।

किसान दिवस पुरस्कार राशि को 20 हजार से बढाकर एक लाख।

रेलवे पुलों के लिए 150 करोड़।

शहरों में श्मशान स्थल के लिए 100 करोड़।

जनेश्वर मिश्र पार्क के लिए 150 करोड़।

मॉडल सिटीज के लिए 50 करोड़।

सरयू नाहर परियोजना के लिए 2157 करोड़।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के लिए 35 करोड़, इलाहबाद यूनिवर्सिटी के 50 करोड़.।

कानपूर, वाराणसी मेट्रो के लिए 50-50 करोड़।

बलिया समाजवादी एक्सप्रेस वे को 1500 करोड़।

पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 216 करोड़।

स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम 11 जिलों में होगा लागू।

गरीबों को सस्ता नमक उपलब्ध कराएगी सरकार।

लखनऊ जू के लिए 50 करोड़।

कन्नौज में हार्ट, आई कैंसर मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

गोरखपुर में मूक-बधिर अन्तर कॉलेज खुलेगा।

डबल फोर्टीफाईड नमक के लिए 140 करोड़।

ललितपुर की नई जेल के लिए 10 करोड़।

लखनऊ हाईकोर्ट भवन के लिए 400 करोड़।

कनौज व झांसी में खुलेगी विधि प्रयोगशाला।

2019-20 तक 24 घंटे बिजली का लक्ष्य।

कन्या विद्या धन के लिए 300 करोड़।

लखनऊ कैंसर संसथान के लिए 310 करोड़।

बिजनौर में मेडिकल कॉलेज के लिए 40 करोड़।

कामधेनु योजना का दायरा सरकार ने बढ़ाया। मिनी और माइक्रो कामधेनु शुरू होगी।

सचल पशु चिकित्सालय को 40 करोड़।

नये डेयरी प्लांट स्थापना के लिए 400 करोड़।

कानपुर मिल्क पाउडर प्लांट के लिए 80 करोड़।

लखनऊ मेट्रो को 814 करोड़।

मॉडल सिटीज को 50 करोड़।

कन्नौज के जलालाबाद में सिंचाई व्यवस्था को 120 करोड़।

आगरा इनर रिंग रोड के लिए 200 करोड़।

शहरी यातायात के लिए 49 करोड़।

विकास प्राधिकरणों के लिए 400 करोड़।

जेपीएनआईसी के लिए 300 करोड़।

मार्गों के सौंदर्यीकरण को 75 करोड़।

भारत-नेपाल सीमा सड़क के लिए 470 करोड़।

आगरा में पेयजल को 300 करोड़।

नदी व नालों पर पुल के लिए 1180 करोड़।

फोरलेन सड़कों के लिए 1111 करोड़।

सड़कों की मरम्मत के लिए 3205 करोड़।

इस वर्ष एक लाख गांवों का विद्युतीकरण।

आजमगढ़ में सिबली अकादमी को पांच लाख।

उर्दू अकादमी में मॉस कम्युनिकेशन सेंटर खोला जाएगा।

शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के लिए 98 करोड़।

वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1550 करोड़।

बैट्री चालित रिक्शा के लिए 100 करोड़।

समाजवादी पेंशन के लिए 3327 करोड़।

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपपा। सिल्वर जीतने वाले को चार व कांस्य पदक जीतने वाले को दो करोड़ रुपया का प्रावधान। पूर्व खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि बढ़ाई।

बलिया में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने को पांच करोड़।

बिजनौर में मेडिकल कॉलेज को 40 करोड़।

केजीएमयू में कई नए विभाग खोले जाएंगे।

लोहिया एम्स में इस साल से एमबीबीएस की पढ़ाई।

समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना को 40 करोड़।

लखनऊ कैंसर संस्थान के लिए 310 करोड़।

डॉयल-100 सेवा के लिए 456 करोड़।

सीतापुर आचार्य नरेंद्र देव पार्क के लिए 10 करोड़।

अलीगढ़ शेखा झील पक्षी विहार घोषित।

गोरखपुर में 500 बेड का एम्स खोला जाएगा।

गर्भवती व बच्चों के लिए 525 करोड़।

बस्ती और गोंडा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा।

मिर्जापुर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के लिए 25 करोड़।

अमेठी, मैनपुरी व झांसी में मिलेट्री स्कूल के लिए 150 करोड़।

अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय के लिए 200 करोड़।

सर्वशिक्षा अभियान के लिए 15397 करोड़।

एमडीएम के लिए 200 करोड़।

पुलिस कर्मियों की मौत पर आश्रितों को 20 लाख मदद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.