सपा को घेरेगा रालोद
लखनऊ। दिल्ली समेत कई राज्यों में बिजली दरें कम होने के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सरकार
लखनऊ। दिल्ली समेत कई राज्यों में बिजली दरें कम होने के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सरकार को घेरेगा। किसानों से जुड़ी समस्याएं समाजवादी पार्टी के लिए सिरदर्द बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पनपा गुस्सा कैश कराने की जुगत में लगे रालोद नेतृत्व ने जर्जर सड़कों व बकाया गन्ना मूल्य के साथ सस्ती बिजली व मुफ्त सिंचाई जैसी चुनावी घोषणाओं पर समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए पश्चिम उप्र के अलावा मध्य व पूर्वाचल में अभियान चलाने का फैसला किया है।
प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के मुताबिक पश्चिम उप्र में जर्जर सड़कों की स्थिति उजागर करने को पदयात्रा अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सपा प्रमुख पर आरोप लगाया कि खुद को चौधरी चरणसिंह का अनुयायी बताते हैं परन्तु प्रदेश में सर्वाधिक शोषण किसानों का ही हो रहा है। मेरठ व आगरा में रालोद की रैलियों में उमड़ी भीड़ से समाजवादी पार्टी में बौखलाहट है। अमरोहा में दो मार्च को महारैली होगी। अब पूर्वाचल में रैलियां आयोजित होंगी। फैजाबाद में 23 मार्च को संकल्प रैली करने के बाद नुक्कड़ सभाओं के जरिए सपा के किसान विरोधी चरित्र को उजागर किया जाएगा।