चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न : शिवपाल
लखनऊ। सूबे के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार चौधरी चरण सिंह और लोहि
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 08:46 PM (IST)
लखनऊ। सूबे के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार चौधरी चरण सिंह और लोहिया के आदशर्े पर चल रही है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।
रविवार को बुलंदशहर के नरौरा में अभिनंदन समारोह के दौरान यादव ने कहा कि चौधरी साहब के मन में जाट और यादवों के बीच रोटी-बेटी की सोच थी। उन्होंने कहा कि चरण सिंह ने देश की उन्नति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए। दिल्ली में सरकारी बंगले में उनका स्मारक बनाना बहुत छोटी बात है। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर ने भी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें