Move to Jagran APP

बहराइच में दोहराया गया 'बदांयू कांड', पेड़ से लटकाया गया किशोरी का शव

उत्तर प्रदेश में एक और बदायूं कांड दोहराया गया है। बहराइच में एक किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 12:16 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 10:27 AM (IST)
बहराइच में दोहराया गया 'बदांयू कांड', पेड़ से लटकाया गया किशोरी का शव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और बदायूं कांड दोहराया गया है। बहराइच में एक किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस मामले में चार सिपाहियों को निलंबित करने के साथ ही कोतवाल को चेतावनी दी गई है।

loksabha election banner

बहराइच में परसों देर रात कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गांव में शौच के लिए घर से निकली किशोरी का गांव के ही तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। इन लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इनका जमकर विरोध किया तो इन लोगों ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद यह लोग किशोरी के शव को यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका कर आरोपी फरार हो गये। रात में भी जब किशोरी जब घर वापस नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।

कल सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखते ही परिवार के लोग बदहवास हो गये। इस घटना की जानकारी होने पर डीआईजी व एसपी मौके पर पहुंच गए। घटना की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या का अभियोग दर्ज किया है।

कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी महेश (काल्पनिक नाम) परसों शाम को अपने ससुराल गए थे। घर पर पत्नी, बेटी व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। रात नौ बजे के आसपास महेश की 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। किशोरी को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर युवकों ने मोहन के खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका दिया। रात को 11 बजे के आस-पास पिता के घर आने पर मां ने बेटी के शौच से न लौटने की बात बताई। पड़ोसियों के साथ पिता ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। कल सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो गांव के पास खेत में किशोरी का शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका पाया गया।

घटना की जानकारी होते ही एसपी सालिकराम वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे ही थे कि डीआइजी देवीपाटन मंडल जेपी ङ्क्षसह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। डीआजी ने बताया पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपीने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने वाने चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें अमरजीत यादव, बैजनाथ, उमेश पासवान, शिवभूषण यादव शामिल हैं। कोतवाल नानपारा प्रमोद कुमार ङ्क्षसह को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.