युगल ने की जान देने की कोशिश, लड़के की जान बची लड़की मौत के मुंह में समाई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युगल ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। इनमें एक की जान बच गई और दूसरा मौत के मुंह में समा गया। उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि यहां स्थित ठाकुरगंज के बरावनल कला से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युगल ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। इनमें एक की जान बच गई और दूसरा मौत के मुंह में समा गया। उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि यहां स्थित ठाकुरगंज के बरावनल कला से एक लड़की १३ मार्च को लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक वह इसी मोहल्ले के इंद्रकुमार मौर्य (१९) के साथ गई थी। आज लड़की का शव बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंद्रकुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग रहा है। दोनों ही १६ मार्च को एक साथ नदी में कूदे थे लेकिन वह बच गया और लड़की को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।