प्रतापगढ़ में मासूम को अगवा करने का प्रयास
लखनऊ। प्रतापगढ़ में कल रात दादी के साथ घर के बाहर सो रहे एक मासूम को अगवा करने का प्रयास कि
लखनऊ। प्रतापगढ़ में कल रात दादी के साथ घर के बाहर सो रहे एक मासूम को अगवा करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाच पड़ताल की।
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गाव के श्रीपाल सरोज का चार वर्षीय पुत्र अभय कल रात घर के बाहर दादी झल्ली देवी के साथ सो रहा था। देर रात एक युवक वहा पहुंचा और मच्छरदानी हटाकर मासूम को ले जाने लगा। झल्ली देवी की आख खुल गई और उसने शोर मचाया तो आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद बाइक स्टार्ट हुई और वहा से चली गई। अभय को अगवा करने का प्रयास करने वाले कौन लोग थे, वे ऐसा क्यों करना चाह रहे थे इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रात में ही इसकी सूचना महेशगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि बच्चे को चोरी करने की सूचना पर सिपाही भेजे गए थे।