Move to Jagran APP

महाराजगंज में सपा नेता की हत्या का प्रयास

लखनऊ। महराजगंज के पनियारा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को आज सुबह करीब 8:30 बजे कुछ बदमाशों ने

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 10:14 AM (IST)
महाराजगंज में सपा नेता की हत्या का प्रयास

लखनऊ। महराजगंज के पनियारा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को आज सुबह करीब 8:30 बजे कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। अमरनाथ यादव अपने घर से कुछ दूरी पर ही टहल रहे थे। घायल यादव को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

महराजगंज के पनियारा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमरनाथ यादव आज अपने घर के पास ही टहल रहे थे। इसी दौरान पेड़ के पीछे पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गोली उनकी कमर व पैर में लगी है। डॉक्टर उनके इलाज में लगे हैं, जबकि पुलिस की टीम घटना का कारण पता लगाने करने में लग गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.