एएमयू रजिस्ट्रार की शिकायत, इस्तीफा दिया नहीं जबरन लिया गया
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू) के रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद के इस्तीफे का मामला राष्ट्र
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( एएमयू) के रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद के इस्तीफे का मामला राष्ट्रपति तक पहुंच गया। शाहरुख शमशाद ने राष्ट्रपति (विजिटर), मानव संसाधन विकास मंत्रालय व सेंट्रल विजिलेंस कमीशन को पत्र लिखा है कि कुलपति ने जबरन इस्तीफा लिया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को रजिस्ट्रार के इस्तीफे से कैंपस में खलबली मच गई थी। इंतजामिया से जानकारी आई थी कि रजिस्ट्रार ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। जिसे कुलपति ने स्वीकार कर लिया। बाद में शाहरुख शमशाद ने स्पष्ट किया कि उनसे जबरन इस्तीफा लिखवाया गया है। यह जानकारी मिलते ही छात्रों ने शाहरुख शमशाद के पक्ष में हंगामा किया था। शाहरुख शमशाद ने राष्ट्रपति को ई-मेल से भेजी शिकायत में कहा है कि उनसे जबरन इस्तीफा लिखवाया गया है, ऐसा न करने के लिए कुलपति ने दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। चयन समिति से लेकर तमाम नियम विरुद्ध कार्यो की खिलाफत करने पर उनके खिलाफ यह साजिश रची गई।