Move to Jagran APP

...जब 'ही रेप्ड मी' कह चीख पड़ी अमेरिकी महिला

कैलीफोर्निया से ब्रज दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से वहशीपन किया गया। महिला से दुष्कर्म की आशंका है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला बार-बार चीखकर कह रही है कि उसनेमेरे साथ दुष्कर्म किया (ही रेप्ड मी)। इसके बाद फेंक दिया। महिला का सामान एक भिखारी से

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 10:52 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:57 PM (IST)
...जब 'ही रेप्ड मी' कह चीख पड़ी अमेरिकी महिला

लखनऊ। कैलीफोर्निया से ब्रज दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से वहशीपन किया गया। महिला से दुष्कर्म की आशंका है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला बार-बार चीखकर कह रही है कि उसनेमेरे साथ दुष्कर्म किया (ही रेप्ड मी)। इसके बाद फेंक दिया। महिला का सामान एक भिखारी से बरामद किया गया है। जिला अस्पताल में महिला का परीक्षण कराया जा रहा है।

loksabha election banner

कैलीफोर्निया निवासी महिला वृंदावन में 26 फरवरी को वृंदावन आई थीं। वह यहां चैतन्य विहार स्थित यशोदा कृष्णधाम गेस्ट हाउस में ठहरीं। गेस्ट हाउस के मैनेजर महेश बघेल ने पुलिस को सूचना दी कि महिला श्रद्धालु 27 फरवरी सुबह 7 बजे से गायब है। कल पुलिस को वह महिला चैतन्य विहार में बदहवास हालत में मिली। महिला नशे में थी। होश में आने पर उसने अपना सामान मांगा। पुलिस को उसका सामान शहर में स्थित शाहजी मंदिर के पास एक भिखारी से मिला। पुलिस ने भिखारी से बिना पूछताछ किए सामान ले लिया। मामला विदेशी महिला का होने के कारण उसे स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले आई। यहां पर महिला ने जो आपबीती सुनाई। महिला ने अपने पूरे शरीर पर चोटों के निशान दिखाए। पांच दिनों तक कहां रही, इस बारे में महिला ठीक-ठीक नहीं बता पाई। बस उसने इतना बताया कि एक कंठी वाले बाबा ने बहुत मारा। महिला चीख-चीख कर कह रही थी-ही रेप्ड मी। ही वांट टू फिनिश्ड मी। महिला का आरोप था कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला का कल स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पाया। उसकी यह प्रकिया आज पूरी की गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ्य प्रतीत नहीं हो रही। दूतावास को सूचित कर दिया है।

किशोरी को बेच गया प्रेमी

हैदराबाद की पंद्रह वर्षीय किशोरी को युवक ने प्यार के जाल में फांसकर ताजनगरी में 25 हजार रुपये में बेच दिया। एक मकान में कई दिन बंधक किशोरी भाग निकली। सूचना पर किशोरी के परिजन पहुंचे। आगरा के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी को 15 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत में घूमती मिली। पूछताछ करने पर किशोरी ने खुद को हैदराबाद बताया। कुछ बताने की हालत में न होने पर उसे पंचशील आश्रय गृह भेज दिया। यहां काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया घर के पास रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। शादी की बात कहकर यहां लाकर एक व्यक्ति को 25 हजार रुपये में बेंच दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.