Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव : अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी कलह के अहम कड़ी माने जा रहे अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 06 Jan 2017 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 10:12 AM (IST)
यूपी चुनावः अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में रार के बाद अब सुलह की बात भी तेज गति पकड़ रही है। इसी बीच कलह के अहम कड़ी माने जा रहे अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह थोड़ी देर में प्रेस कॉंफ्रेंस कर सकते हैं।

loksabha election banner

अमर सिंह कल मुलायम सिंह यादव के साथ ही लौटे थे। कल रात तक वह मुलायम सिंह के आवास पर बैठक में थे। आज सुबह फिर अमर सिंह ने सपा सुप्रीमो के साथ बैठक की। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने सीएम अखिलेश यादव के सरकारी आवास का रुख किया। वहां पर बैठक के बाद शिवपाल फिर मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे। आज तीसरी बार शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे। इसके बाद अमर सिंह ने भी सपा सुप्रीमो के साथ मुलाकात की। अमर सिंह खुद ही बैकफुट पर आ गए हैं। कायास लगाये जा रहे हैं कि अमर सिंह पार्टी छोड़ सकते हैं। अब से थोड़ी देर बाद वह पत्रकारों से प्रेसवार्ता करेंगे इसमें वह यह निर्णय ले सकते हैं।

अमर सिंह पहुंचे मुलायम के दरवाजे, आ सकती है बड़ी खबर

शिवपाल यादव पहुंचे सीएम अखिलेश के सरकारी आवास

कल रात में सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आवास पर अमर सिंह तथा मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव तथा राजपाल यादव के बीच वार्ता के बाद आज शिवपाल सिह यादव ने मोर्चा संभाला है। शिवपाल सिंह यादव अभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि यह पार्टी में सुलह की एक अहम कड़ी होगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग के बाहर उनके समर्थक बड़ी तादाद में डटे हैं। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। उधर शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच वार्ता शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से सुलह के प्रयास शुरू हो गए हैं।

भाई-बहन ने मुलायम को खून से लिखा खत- 'बेटे अखिलेश को दो साइकिल वरना...'

अमर पर चल सकती है कैंची

मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच मुख्यमंत्री आवास पर बैठक चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, पार्टी में सुलह की कोशिश एक बार फिर तेज हो गयी है। सुलह की कीमत अमर सिंह बताये जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, यदि पार्टी में सुलह की कोशिश होती है तो, अमर सिंह की मौजूदगी पर कैंची चल सकती है।

यूपी विधानसभा चुनाव-2017ः समाजवादी पार्टी के सभी बैंक खाते होल्ड!

गौरतलब है कि पारिवारिक कलह की स्थिति अमर सिंह के पार्टी में आने के बाद ही अधिक खराब हुई थी।

उधर आज सुबह भी अमर सिंह पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके मुलायम सिंह यादव के आवास ने निकलने के बाद ही शिवपाल सिंह यादव ने सीएम अखिलेश के सरकारी आवास का रुख किया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: अखिलेश की मजबूती के बाद कांग्रेस-सपा गठबंधन के आसार बढ़े

अमर सिंह सीरियस

अमर सिंह अपने आवास से बाहर निकले हैं। मीडिया के सवालों पर चटकारे से जवाब देने वाले अमर सिंह सीरियस हैं। इस्तीफे के मामले में अमर सिंह ने कुछ भी बोलने से इंकार किया। अमर सिंह बहुत सीरियस नजर आए।

मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने पहुंचे किरनमय नंदा

समाजवादी पार्टी में कहल के बीच सुलह के लिए सभी नेताओं का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलना जारी है। किरनमय नंदा सीएम से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे गए हैं। आपातकालीन अधिवेशन की अध्यक्षता करने के बाद किरनमय नंदा को सपा प्रमुख ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही उन्हें सपा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.