शिवपाल का नाम लेने पर मीडिया पर भड़के अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मीडिया को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर आप लोगोंको परिवार के संबंध में अधिक बात करनी है तो प्रश्न बना के लिए आना तब मैं बात करूंगा।
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही परिवार में सबकुछ ठीक होने की बात कह रहे हैं, लेकिन सब ठीक नहीं है। लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक में पहुंचे अखिलेश यादव आज पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लेने पर जमकर भड़क गए।
शिवपाल सिंह यादव के बारे में प्रश्न करने पर अखिलेश यादव भड़क गए। इस बात पर अखिलेश यादव ने मीडिया को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर आप लोगोंको परिवार के संबंध में अधिक बात करनी है तो प्रश्न बना के लिए आना तब मैं बात करूंगा।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव अभी तो मुलायम को नहीं लौटाएंगे अध्यक्ष पद
वह मीडिया के प्रश्न पर काफी नाराज हो गए थे। समाजवादी परिवार से जुड़े मामले पर अचानक अखिलेश यादव भड़क गए। अखिलेश यादव बोले कि आप लोग ही एक दिन तय कर लो। मई में कोई दिन तय करो, उसी दिन परिवार पर सवाल पूछना। मगर उस दिन के बाद फिर पूरे महीने कोई सवाल मत पूछना। आप लोग ही अपनी सहमती से कोई भी दिन तय कर लें। मगर परिवार पर बात करने का यह अभी सही समय नहीं है।
यह भी पढ़ें: पलटा गया सपा सरकार का एक और फैसला, 58 रसूखदारों का भू उपयोग परिवर्तन निरस्त
अखिलेश यादव ने आज सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक महीने में ही भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। अब आगरा और सहारनपुर में हुई घटनाएं बीजेपी को क्यों नहीं दिखती है। प्रदेश के थानों में भगवा गमछाधारियों की पहुंच अब बढ़ती जा रही है। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है नई सरकार समाजवादी पेंशन को बंद करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की चौथी बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
अब तो हम लोग समाजवादी पेंशन पाने वाली 55 लाख महिलाओं को भी सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी से जोड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है अब गाय का भी आधार कार्ड बन रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे बड़ी तकलीफ देने वाली बात यह है ये कुछ लोग गले में जो रंग पहनकर घूम रहे हैं उन्हें थानों में जाकर तोड़ फोड़ करने की परमिशन किसने दी।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार हर वर्ष भर्ती करेगी 3200 दारोगा व 30 हजार सिपाही
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्टफोन योजना पर भी गिर सकती है योगी सरकार की गाज