सपा जिलाध्यक्षों की मीटिंग आज, शिवपाल ने अखिलेश को भी दिया न्योता
छह साल बाद शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिलाध्यक्षों से ऐसे समय में मुखातिब होंगे, जब पार्टी में घमासान चल रहा है। युवा ब्रिगेड ने बगावती रुख अख्तियार कर रखा है। पांच नवंबर को पार्टी की रजत जयंती होनी है।
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में रार, संग्राम, सुलह समझौते के प्रयासों के बीच प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर आज को होने वाली जिलाध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेने का न्योता दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के इस मीटिंग में शामिल होने की संभावना न के बराबर है।
बेटे के सियासी भविष्य के लिए रीता बहुगुणा ने थामा भाजपा का दामन
छह साल बाद शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिलाध्यक्षों से ऐसे समय में मुखातिब होंगे, जब पार्टी में घमासान चल रहा है। युवा ब्रिगेड ने बगावती रुख अख्तियार कर रखा है। पांच नवंबर को पार्टी की रजत जयंती होनी है। मुख्य रूप से रैली की तैयारियों पर चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि शिवपाल जिलाध्यक्षों से बूथ कमेटियों के गठन, चुनावी तैयारियों के साथ रजत जंयती के लिए भीड़ जुटाने का संदेश भी दे सकते हैं। उधर, सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह के निर्देश पर शिवपाल यादव गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री को बैठक में हिस्सा लेने का न्योता देने गये थे।
यूपी को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती चाचा-भतीजे की सरकारः शाह
कार्यकारिणी की बैठक 22 को
जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 अक्टूबर को होगी, जिसमें रजत जयंती समारोह के साथ चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा होगी।
राहुल गांधी ने पहली बार की पीएम मोदी की तारीफ
निगाहें मुलायम पर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 24 अक्टूबर को मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। परिवार में संग्राम के दौर में सपा मुखिया की इस बैठक पर हर किसी की निगाहें लगी हैं। कार्यकर्ता इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि आखिर मुलायम इस बैठक में क्या संदेश देंगे। जिससे परिवार में चल रहे संग्राम की दिशा तय होंगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह दस बजे से पार्टी के लोहिया सभागार में बैठक होगी। जिसमें रजत जयंती समारोह के लिए नियुक्त प्रभारियों को भी बुलाया गया है।