गुरु अंगद देव का प्रकाशोत्सव आज
जागरण संवाददाता, लखनऊ: सजे दीवान हाल में सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव का प्रकाशोत्सव गुरुवार को मनाय
जागरण संवाददाता, लखनऊ: सजे दीवान हाल में सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव का प्रकाशोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। गुरुद्वारा नाका ¨हडोला में विशेष प्रकाश होगा। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि शाम को विशेष दीवान सजेगा। लंगर के साथ प्रकाशोत्सव का समापन होगा।
गुरुद्वारा मानसरोवर कानपुर रोड पर दो दिवसीय प्रकाशोत्सव की शुरुआत बुधवार को हो गई। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी अमर सिंह खालसा ने गुरु की जीवनी प्रकाश डाला। गुरुद्वारे के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा ने महिला संगतों को सम्मान के साथ ही कीर्तन दल की सराहना भी की। गुरुद्वारा यहियागंज में गुरुवार को शाम सात बजे से दीवान सजेगा और देर रात लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। गुरुद्वारे के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया इस मौके पर फूलों और गुब्बारों से दीवान हाल को सजाया जाएगा।