ड्यूटी से गायब परिवहन निगम कर्मी निलंबित
लखनऊ : बिना सूचना ड्यूटी से गायब हुए परिवहन निगम के एक कर्मचारी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। वह
लखनऊ : बिना सूचना ड्यूटी से गायब हुए परिवहन निगम के एक कर्मचारी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं कैसरबाग बस अड्डे पर लगे भीषण जाम और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते स्टेशन प्रबंधक को नोटिस जारी की गई है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने शुक्रवार देर रात कैसरबाग बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। यहां बाराबंकी वाले प्लेटफार्म पर बेतरतीब तरीके से बसें खड़ी थीं। बाराबंकी पार्किंग साइड पर परिचालक जगदम्बिका प्रसाद सिंह की ड्यूटी थी। परिचालक ड्यूटी से नदारद थे। कई बाद उदघोषणा के बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। वहीं बस अड्डे के सामने नारी शिक्षा निकेतन तक लंबा जाम लगा हुआ था। इन अव्यवस्थाओं पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेशन प्रबंधक मनोज मनोज शर्मा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका यहां के प्रबंधन और कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। इसे सुधारा जाए। साथ ही 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और अब तक बेतरतीब खड़ी बसों पर क्या कार्रवाई की गई है इसकी रिपोर्ट भी तलब की है।