Move to Jagran APP

होली की उमंग, राजधानी में दिखा मस्ती का रंग

लखनऊ : भाईचारे और सद्भाव के रंग को अपने आंचल में समेटे होली का रंग राजधानी में ऐसा चढ़ा कि सोमवार को

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 06:20 PM (IST)
होली की उमंग, राजधानी में दिखा मस्ती का रंग

लखनऊ : भाईचारे और सद्भाव के रंग को अपने आंचल में समेटे होली का रंग राजधानी में ऐसा चढ़ा कि सोमवार को दोपहर बाद तक गुलाल व रंग चलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक गली-मुहल्ले गुलजार रहे। शाम होते ही लोग एक दूसरे के घर जाकर होली की बधाई देने की सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

loksabha election banner

नवाबी शहर में हर रंग देखने को मिला। तमंचे पर डिस्को, होलिया में उड़े रे गुलाल और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे गीतों की मस्ती के बीच बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग एक साथ शामिल होकर एक दूसरे को ऐसा रंग लगाया कि पहचानना मुश्किल हो गया। नीला, पीला, हरा, गुलाबी, बैगनी रंगों में लिपटे लोगों ने खूब मस्ती की। गुलाल लगाकर गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। पुराने लखनऊ, आशियाना, कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी, अलीगंज व इंदिरानगर समेत कई इलाकों में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव शुरू हुआ।

चौक में निकली केसरिया बरात

ऊंट, बैंड बाजा, और घोड़ों के संग होली खेलने वालों की टोली निकलती रहीं। जय श्रीराम के जयकारों के बीच गुलाल उड़ता रहा। कुछ ऐसा ही नजारा चौक की ऐतिहासिक होली बरात में नजर आया। महापौर डॉ.दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन व विधायक आशुतोष टंडन सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कोनेश्वर तिराहे से निकली बरात कई मार्गो से होती हुई वापस चौक पर समाप्त हुई। होलिकोत्सव समिति के संयोजक अनुराग मिश्र ने बताया कि होलिका दहन के साथ ही होलिकोत्सव शुरू हो गया और दोपहर बाद चल चलता रहा। बरात कोनेश्वर चौराहे से शुरू होकर खुन खुन जी रोड होते हुए मेफेयर तिराहे के बाद वापस चौक चौराहे पर समाप्त हुई। मो.इरफान व मो.उमर समेत कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरात स्वागत कर ¨हदू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की। शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय के संयोजन में ऊंट, तांगा व घोड़ों के संग डीजे पर थिरकते लोगों के साथ चौपटियां से बरात निकाली गई। बरात में ऋद्धि किशोर गौड़, विष्णु त्रिपाठी 'लंकेश', आशीष अग्रवाल, श्याम यादव व सुनील मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। होलिकोत्सव समिति की ओर से डॉ.नीरज बोरा को सीनियर होरियारा सम्मान के रूप में 11,000 रुपये दिए गए। ¨रकू मिश्रा को जूनियर होरियारा सम्मान के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए। ऐतिहासिक मेले में लोगों की भीड़ ने पुरानी परंपरा को एक बार फिर से ताजा कर दी।

मैं कैसै होरी खेलूंगी सांवरिया..

कई स्थानों पर प्राकृतिक रंगों और फूलों से लोगों ने होली खेलकर रंगोत्सव मनाया। एक दूसरे पर फूलों से बने गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों को फेंककर होली की बधाई दी। आशियाना के सेक्टर-के स्थित द्विवेदी पार्क में आशियाना परिवार की ओर से फूलों की होली के साथ ही फगुआ का आयोजन किया गया। आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी के संयोजन में आयोजित उत्सव में निवासियों के साथ ही कई गणमान्य लोग शामिल हुए। श्री श्याम परिवार की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में फूलों के साथ प्राकृतिक रंगों की होली खेली गई। मैं कैसे होरी खेलूंगी सांवरिया और कान्हा बरसाने में आय जइयो जैसे गीतों पर महिलाओं और बच्चों ने खूब नृत्य किया। परिवार के प्रवक्ता सुधीश गर्ग ने बताया कि प्राकृतिक रंगों से लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। सुधा गर्ग, संगीता गर्ग, रजनी अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल, दीपा व जया संग महिलाओं की टोली ने नृत्य किया। आलमबाग के समर विहार कॉलोनी, कृष्णानगर के मानसनगर सहित कई इलाकों में प्राकृतिक रंगों के संग होली मनाई गई।

गुरुद्वारों में होला महल्ला

गुरुद्वारों में भी होली मनाई गई। सोमवार की देर शाम गुरुद्वारों में विशेष पाठ के संग लंगर लगाया गया। दूसरे दिन दोपहर बाद लंगर के साथ समारोह का समापन हुआ। गुरुद्वारा नाका ¨हडोला में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा की मौजूदगी में राजेंद्र सिंह दुआ, जसबीर सिंह, मनमीत सिंह सहित सिख समाज की संगतों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा मानसरोवर कानपुर रोड में संपूर्ण सिंह बग्गा की मौजूदगी में हेड ग्रंथी अमर सिंह खालसा ने पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लंगर के संग समापन हुआ। गुरुद्वारा आलमबाग में कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में हरजीत सिंह समेत सिख समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा यहियागंज में दो दिन विशेष दीवान सजाया गया। सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि सोमवार की शाम को फूलों की बारिश के बीच होला महल्ला मनाया गया। गुरुद्वारा आशियाना के अध्यक्ष जेएस चड्ढा के संयोजन में फूलों की होली के संग शबद कीर्तन हुआ। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि शाम को विशेष दीवान सजाया गया और संगतों के लिए लंगर हुआ। गुरुद्वारा पटेलनगर में हुए आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने भी शिरकत की। गुरुद्वारे के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा 'लकी' की ओर से विशेष समागम हुआ। गुरु सिंह सभा राजाजीपुरम, इंदिरानगर, लालकुआं व सिंगार नगर सहित सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के साथ आयोजन हुआ।

यहां भी दिखा होली का उल्लास

विराट खंड-एक के सरस्वती पार्क में बच्चों और बड़ों ने मिलकर होलिकोत्सव मनाया। कालोनी की महिलाओं ने होली गीतों के बीच सभी को रंग लगाया। शकुंतला कपूर, प्रमोद श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, पूर्वी, सृजन, दीपक गर्ग, पल्लवी मुस्कान, राजीव श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। आलमबाग के समर विहार कॉलोनी के बड़े पार्क में मेघना अठवानी की ओर से एकता और सद्भाव की होली खेली गई। मानसरोवर मार्केट में उमेश श्रीवास्तव और रवि कुमार के संयोजन में आयोजित होलिकोत्सव में सभी लोगों ने हिस्सा लिया। आशियाना में अवध व्यापार मंडल की ओर से आयोजित होली में अध्यक्ष ओपी आहूजा ने सभी को रंगोत्सव की बधाई दी। मानसनगर में भी होली का उल्लास देखते ही बना। संजीव मिश्र के संयोजन में आयोजित होलिकोत्सव में उदय सिंह, विनय, अखिलेश, पवन, प्रमोद गुप्ता व अरविंद कुमार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। बंगलाबाजार में सुनील गुप्ता के संयोजन में होलिकोत्सव हुआ। पान किसान यूनियन के महासचिव छोटेलाल चौरसिया व कोषाध्यक्ष एसएन चौरसिया की ओर से आयोजित रंगोत्सव में समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया। धमेंद्र गुप्ता के संयोजन में रजमन बाजार में आयोजित रंगोत्सव में समाज के कई लोगों ने हिस्सा लिया। पर्वतीय समाज की ओर से पंतनगर के साथ ही सरोजनीनगर में होलिकोत्सव हुआ। गणेश चंद्र जोशी के संयोजन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में समाज के कई लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। महानगर में महेंद्र पंत की ओर से होलिकोत्सव का आयोजन हुआ।

भाई दूज पर बहनों ने लगाया टीका

होली केदूसरे दिन मंगलवार को घरों में भाई-बहन के प्यार का पर्व भाई दूज मनाया गया। इसमें बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और भाइयों ने ताजिंदगी रक्षा करने का संकल्प लिया और उपहार दिए। चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया को होने वाले इस पर्व पर भाई बहन के घर जाकर टीका लगवाते हैं। बहने भाई की लंबी उम्र और संकटमुक्त जीवन की कामना करती हैं। टीका लगाने से पहले महिलाओं ने व्रत रखा। भाई को मिष्ठान खिलाने के बाद उन्होंने जल ग्रहण किया। कई जगहों पर टीका लगाने के स्थान पर महिलाओं ने गाय के गोबर से जमीन पर लेप किया। बाद में चावल के आटे से ऐपण बनाया। सूरज, चांद, नदी और पुतलों का चित्र बनाकर पूजा अर्चना भी की। सूर्योदय से लेकर रात्रि 10 बजे तक शुभ मुहूर्त होने के चलते देर रात तक मिष्ठान्न की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।

गांवों में भी उड़ा अमीर-गुलाल

संसू, गोसाईगंज: होली का उल्लास शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी नजर आया। गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार की रात से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। सोमवार की सुबह धूप के साथ ही चढ़ी मस्ती देर शाम तक छाई रही। शेखनापुर, सलेमपुर, रानीखेड़ा, दाउदपुर, बसरहिया, मोहम्मदपुर गढ़ी सहित कई गांवों में पारंपरिक फाग के बीच टोलियां निकली तो माहौल होली के रंग से सराबोर हो गया। नव निर्वाचित विधायक अम्ब्रीश पुष्कर ने कार्यकर्ताओं के साथ होली में हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.