नहर में मिला महिला का शव
लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला (40) का शव नहर में उतराता पाया गया। काफी प्रयास के
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 12:33 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 12:33 AM (IST)
लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला (40) का शव नहर में उतराता पाया गया। काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहनलालगंज के हरिकंस गढ़ी गांव के पास स्थित रायबरेली रजवाहा नहर में अज्ञात महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक महिला ने साड़ी पहन रखी थी। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए राजधानी के सभी थानों में सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें