Move to Jagran APP

लड़कियों ने दी धमकी, हमको छेड़ो नहीं तो दर्ज करा देंगे रेप का मामला

राजस्थान से वाराणसी घूमने आई लड़कियों के एक ग्रुप ने आज एक लड़के को छेड़ा। लड़कियों ने उसको जब अपने साथ छेड़छाड़ करने के लिए उकसाया तो बनारसी बाबू भागकर थाना में घुस गया और अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगा दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2016 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 10:37 AM (IST)
लड़कियों ने दी धमकी, हमको छेड़ो नहीं तो दर्ज करा देंगे रेप का मामला

लखनऊ। राजस्थान से वाराणसी घूमने आई लड़कियों के एक ग्रुप ने एक लड़के को छेड़ा। लड़कियों ने उसको जब अपने साथ छेड़छाड़ करने के लिए उकसाया तो बनारसी बाबू भागकर थाना में घुस गया और अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगा दी। पुलिस ने सात लड़कियों को फिलहाल हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

छेड़छाड़ के साथ धमकाने व लूटपाट जैसे कृत्य माना जाता है कि पुरुष ही करते हैं, लेकिन वाराणसी में मामला उलटा हो गया। सात सहेलियों ने मिलकर जब एक बनारसी बाबू को उन्हें छेडऩे के लिए उकसाया तो उसकी घिग्घी बंध गई। वह सिर पर पैर रखकर जो भागा, तो सीधे पुलिस चौकी में ही पनाह ली। पुलिस ने सातों सहेलियों को हिरासत में ले लिया है।

वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वक्र्स (डीएलएब्ल्यू) में काम करने वाले करीब 26 वर्षीय दीपेश कुमार पांडेय आज अपना काम खत्म कर मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। डीरेका में रमणीय स्थल है सूर्य सरोवर। दीपेश जब वहां पहुंचे तभी पहले से मौजूद सात लड़कियों ने उन्हें रोका, दीपेश रुक भी गए। इसके बाद जो हुआ, दीपेश ने उसकी कल्पना भी नहीं की थी। डीरेका पुलिस चौकी पर दीपेश पांडेय की तहरीर के अनुसार, युवतियों ने कहा, हमें छेड़ो। भीतर तक दहल चुके दीपेश ने इंकार कर दिया। इसके बाद सातों लड़कियों ने कहा कि छेड़ो वरना हम सभी शोर मचाते हुए तुम्हारे पर तरह-तरह के आरोप लगा देंगे, पुलिस का बुला लेंगे। तब तक दीपेश की बुद्धि खुल चुकी थी।

वह अपनी मोटर साइकिल छोड़कर पास में ही डीरेका पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। जब उन्होंने घटना बताई तो पुलिस को भी सहसा विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। पुलिस आनन फानन सूर्य सरोवर पहुंची और सातों लड़कियों को पुलिस चौकी ले आई। पुलिस के मुताबिक सातों लड़कियां मारवाड़, राजस्थान की रहने वाली हैं। सातों लड़कियां (सभी परिवर्तित नाम) क्रमश : कल्पना, सोना, रजिया, सोनम, वजीहा, अमिका व करिश्मा राजस्थान के मारवाड़ की रहने वाली हैं। वे घुमंतू परिवार की हैं। ट्रेनों में भी पंफलेट बांट कर पैसे के लिए यात्रियों को परेशान करना इनका पेशा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.