Move to Jagran APP

डकैत ददुआ के मंदिर जाएंगे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव आज फतेहपुर में उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के दुर्दांत डकैत रहे ददुआ के मंदिर जाएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 01:23 PM (IST)
डकैत ददुआ के मंदिर जाएंगे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव आज फतेहपुर में उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के दुर्दांत डकैत रहे ददुआ के मंदिर जाएंगे।

loksabha election banner

फतेहपुर कबरहा के हनुमान मंदिर में प्रांगण में दस्यु ददुआ के साथ उसकी पत्नी की मूर्ति के अनावरण के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम है। फिलहाल वहां पर डकैत ददुआ की मूर्ति को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज फतेहपुर के जिले के दौरे पर है। वह आज धाता के नरसिंहपुर कबरहा में ददुआ के मंदिर में आयोजित भंडारे में हिस्सा लेंगे। आज ही सुबह ददुआ के परिवार के लोगों ने भारी भीड़ के बीच दस्यु ददुआ के साथ उनकी पत्नी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद से ददुआ की मूर्ति को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के ददुआ के मंदिर में आने की सूचना के बाद से ही नेताओं के साथ प्रदेश के कई मंत्री भी पहुंचे। दुग्ध विकास मंत्री राम मूर्ति वर्मा ने ददुआ के मंदिर में जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक रंग मिल गया है।

शिवपाल सिंह यादव के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसदों के आगमन को लेकर आयोजक जहां तैयारियों को देर शाम तक अंतिम रूप देने में लगें रहे वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। चार फरवरी से चल रहे समारोह के अंतिम दिन दस्यु ददुआ और पत्नी सिया देवी की मूर्तियों की स्थापना सहित विशाल भण्डारा जिसमें लाख से अधिक लोगों के जमावड़े की सम्भावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.