मेरठ में राजकीय संप्रेक्षण गृह से छह किशोर फरार
एक बार फिर मेरठ के सूरजकुंड रोड के राजकीय संप्रेक्षण गृह से आज छह किशोर भाग निकले। किशोरों ने खिड़की में लगे पांच से अधिक सरिये काटे और कूदकर आसानी से मुख्य गेट के आगे से फरार हो गए।
लखनऊ। एक बार फिर मेरठ के सूरजकुंड रोड के राजकीय संप्रेक्षण गृह से आज छह किशोर भाग निकले। किशोरों ने खिड़की में लगे पांच से अधिक सरिये काटे और कूदकर आसानी से मुख्य गेट के आगे से फरार हो गए। इस दौरान मुख्य गेट पर तैनात नौचंदी थाने के पुलिसकर्मी गहरी नींद में सोते रहे। शनिवार सुबह सात बजे कर्मचारी किशोरों की गिनती करने पहुंचे तो वहां छह किशोर कम थे। डीपीओ और नौचंदी इंस्पेक्टर ने किशोरों से पूछताछ की। भागे किशोरों में चार बागपत और दो मेरठ के हैं। इसके बाद डीपीओ ने किशोरों की तलाश के लिए कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की पांच टीम बनाई, जिसने एक किशोर को बड़ौत स्थित उसके घर से दबोच लिया। डीपीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों की लापरवाही के किशोर भागे हैं। उनके खिलाफ रिपेार्ट तैयार कर दी है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरन शर्मा ने बताया कि खिड़की के सरिये काटकर भागना बड़ा प्रकरण है। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा। कार्रवाई भी कराई जाएगी।