मुलायम, महेश और टंडन पहुंचे पश्चिम बंगाल राज्यपाल के घर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी की त्रयोदशी (तेरहवीं) पर शनिवार को यहां कई सियासी हस्तियां पहुंचीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ.महेश शर्मा, लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन इनमें अहम थे।
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी की त्रयोदशी (तेरहवीं) पर शनिवार को यहां कई सियासी हस्तियां पहुंचीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ.महेश शर्मा, लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन इनमें अहम थे।
इलाहाबाद में आज सुबह करीब 11.45 बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे लोहिया मार्ग स्थित पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचे। उनकी पत्नी सुधा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दोनों एक कमरे में चले गए और 20 मिनट तक बातचीत करते रहे। बाहर निकलने पर मुलायम सिंह यादव ने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने केशरीनाथ त्रिपाठी ढांढस बंधाया। इसके बाद वह सीधे हेलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। कुछ देर बाद केंद्रीय पयर्टन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, पूर्व मंत्री हुकुम सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री रमापति शास्त्री आदि भी केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह समेत अनेक सपा नेताओं ने भी राज्यपाल के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।