शोक व्यक्त करने केशरीनाथ के घर पहुंचे आजम
मंत्री आजम खां ने सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वह पंचायतराज मंत्री कैलाश यादव की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गाजीपुर रवाना हो गए।
लखनऊ। नगर विकास मंत्री आजम खां ने सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वह पंचायतराज मंत्री कैलाश यादव की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गाजीपुर रवाना हो गए। केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का पिछले दिनों निधन हो गया था। शोक जताने के लिए विभिन्न दलों के नेता आ रहे हैं। इसी क्रम में आजम खां रात इलाहाबाद पहुंचे। रात को वह अपने एक नजदीकी के घर भोजन के बाद सर्किट हाउस में रुके। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह लोहिया मार्ग स्थित केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कुछ देर तक वह उनके पास बैठे।