रिश्ता कलंकित : कर्ज चुकाने को सास ने बहू को प्रधान को सौंपा
मऊ में एक सास ने अपना रिश्ता कलंकित कर दिया। सास ने अपना कर्ज चुकाने के लिए बहू की इज्जत का सौदा कर दिया। सास ने कर्ज चुकाने के रूप में गांव के प्रधान को अपनी बहू सौंपने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। प्रधान ने भी जमकर
लखनऊ। मऊ में एक सास ने अपना रिश्ता कलंकित कर दिया। सास ने अपना कर्ज चुकाने के लिए बहू की इज्जत का सौदा कर दिया। सास ने कर्ज चुकाने के रूप में गांव के प्रधान को अपनी बहू सौंपने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। प्रधान ने भी जमकर अपने धन की 'वसूली' की।
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में एक युवक का करीब एक साल पहले विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही पीडि़ता को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। ससुराल वालों ने कई बार उसे जान से मारने का प्रयास भी किया था। इसके बाद भी युवती इनके साथ रह रही थी।
सास ने परसों तो हद ही कर दी। सास ने गांव के प्रधान से लिए गए कर्ज के एवज में अपनी बहू का ही सौदा कर डाला। सास ने प्रधान को बहू के कमरे में भेजकर बाहर से कुंडी लगा दी। पीडि़ता ने प्रधान से काफी मिन्नतें की लेकिन हवस की आग में अंधे प्रधान ने उसकी एक न सुनी और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। प्रधान दिन भर कमरे में पीडि़ता के साथ बंद रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जब इसकी जानकारी कल पीडि़ता के पिता को मिली तो वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा। पुलिस ने भी उसकी कोई मदद नहीं की और पीडि़ता के साथ उसके पिता को वहां से भगा दिया। इसके बाद पिता ने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट ने आज मामला दर्ज करने के साथ ही प्रधान के साथ पीडि़ता की सास की गिरफ्तार का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद मामले की रिपोर्ट तो लिख ली गई लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।