आज वाराणसी पहुंचेंगे राहुल गांधी, अजय राय फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर
दोपहर तीन बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष किसी महत्वपूर्ण मसले पर प्रेसवार्ता करेंगे। दूसरी ओर जिला प्रशासन विसर्जन के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गंगा किनारे ही दो स्थलों पर गंगा सरोवर (बड़े तालाब) खोदवा रहा है। वहीं बुधवार को शहर के हालात पूरी तरह से सामान्य दिखे। स्कूल-कालेज खुले, बाजारों में पूरी
लखनऊ। आज शाम 4.40 बजे राहुल गांधी बिहार से बनारस एयरपोर्ट आएंगे। वह यहां पांच मिनट रहने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों से मुलाकात होगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि राहुल शहर में भी आ सकते हैं। यात्रा के नेतृत्वकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के गिरफ्तारी की आशंका निर्मूल साबित हुई। दोपहर में संत समाज बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।
उधर वाराणसी में अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुए बलवे में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक अजय राय को आधी रात के बाद फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया है।
दोपहर तीन बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष किसी महत्वपूर्ण मसले पर प्रेसवार्ता करेंगे। दूसरी ओर जिला प्रशासन विसर्जन के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गंगा किनारे ही दो स्थलों पर गंगा सरोवर (बड़े तालाब) खोदवा रहा है। वहीं बुधवार को शहर के हालात पूरी तरह से सामान्य दिखे। स्कूल-कालेज खुले, बाजारों में पूरी रौनक रही। बवाल वाला स्थल गोदौलिया में भी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।