बहराइच में तेंदुए के हमले से युवक गंभीर घायल
बहराइच में तेदुए के हमले मे नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के पुरैना अमृतपुर निवासी नकछेद पुत्र दिलबहार सुबह छह बजे शौंच के लिए गया था।
By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 12:26 PM (IST)
लखनऊ। बहराइच में तेदुए के हमले मे नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के पुरैना अमृतपुर निवासी नकछेद पुत्र दिलबहार सुबह छह बजे शौंच के लिए गया था। तभी पास की झाड़ी मे बैठे तेदुआ ने हमला बोल दिया जिसमे नकछेद गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पाकर रेंजर मुर्तिहा पी एन राय, वनदरोगा खडग बहादुर, अंगद राय आनन्द पाल गांव पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएफओ कतर्नियाघाट ने घायल को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें