सहारनपुर में बारिश और बाढ़ से तबाही,पांच की मौत
सहारनपुर में अड़तालिस घंटे से हो रही मसूलाधार बारिश बड़ी आफत बन गई। कई स्थानों पर मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पेड़ गिरने से रास्ते जाम हो गए हैं। सड़कें जलमग्न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ढमोला व पांवधोई नदी खतरे के निशान को पार
लखनऊ। सहारनपुर में अड़तालिस घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश बड़ी आफत बन गई। कई स्थानों पर मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और पेड़ गिरने से रास्ते जाम हो गए हैं। सड़कें जलमग्न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ढमोला व पांवधोई नदी खतरे के निशान को पार गई हैं और दर्जनों कालोनियों में पानी भर गया हैं। घाड़ की सभी बरसाती नदियां भी लबालब हंै। सैकड़ों गांव का आपस में संपर्क कट गया हैं। पूरे जनपद में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
शहर के हरनाथपुरा क्षेत्र में करीब 100 साल पुराना तीन मंजिला मकान सुबह साढ़े सात बजे भरभरा कर ढहने से मलबे के नीचे दब कर रोशनी व उनके 25 वर्षीय बेटे वासु गुप्ता की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे मयंक व बेटी नेहा को बचा लिया गया। शहर की तीन दर्जन कॉलोनियां बाढ़ की चपेट में हैं। ढमोला व पांवधोई नदी रौद्र रूप में है। मकानों में 7-8 फुट पानी तक भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। प्र्रशासनिक अमला मकान खाली कराने के लिए इन कॉलेनियों में है। उधर चिलकानामें मकान ढहने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गयी। शेखुपुरा गांव में मकान ढहने मुनव्वर के दो माह के जुड़वच्च्ं बच्चों की मौत हो गई जबकि पत्नी मरजीना व च्चे बच्चे शादब व शहजादी घायल हो गए। भारी बारिश के चलते अनेक मुख्य मार्गों में बड़े गड्ढे बन गए और वाहन पलटने से 50 से अधिक लोग चोटिल हो गए।