Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री चाहते हैं मथुरा का व्यापक विकास : आलोक रंजन

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन का दावा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा का व्यापक विकास चाहते हैं। श्री रंजन आज मथुरा के दौरे पर हैं। इससे पहले उनके आगमन पर भाजपा के विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 04:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री चाहते हैं मथुरा का व्यापक विकास : आलोक रंजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन का दावा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा का व्यापक विकास चाहते हैं। श्री रंजन आज मथुरा के दौरे पर हैं। इससे पहले उनके आगमन पर भाजपा के विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।

loksabha election banner

मुख्य सचिव अलोक रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहते है कि मथुरा का व्यापक विकास हो। प्रयास हो रहा है कि अब यहां पर एक बार बनने के बाद सड़कों को खोदा न जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विभागों को सामंजस्य बनाने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में किसानों में मुआवजा को लेकर काफी आक्रोश है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से मुआवजा के लिए 7500 करोड़ रुपया मांगा था, लेकिन सिर्फ दो सौ करोड़ रुपया मिला। इस कारण से थोड़ी परेशानी है। उन्होंने कहा कि जल निगम को आदेश दे दिया गया है कि अब कोई भी नाला यमुना नदी में गिरने से रोकें। जल निगम इसकी रोकथाम के लिए प्रोजेक्ट बना रहा है। शहर में सभी प्रकाश का अतिक्रमण हटाने के निर्देश हो चुके हैं।

इससे पहले भाजपा का मथुरा आने पर मुख्य सचिव के घेराव का कार्यक्रम था। इस कारण से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। भाजपा ने आज मथुरा में मुआवजा और अन्य जनसमस्याओं को लेकर धरना दिया था। जिसमें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.