सांसद आदित्यनाथ का गोरखपुर में डीएम कार्यालय पर धरना
उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उनके साथ कई पूर्व मंत्री तथा विधायक भी धरने पर बैठे थे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उनके साथ कई पूर्व मंत्री तथा विधायक भी धरने पर बैठे थे।
गोरखपुर में जिलाधिकारी कार्यालय पर आज दिन में सांसद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महंत आदित्यनाथ ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में विकास ठप हैं। यहां पर अपराधी-माफिया का बोलबाला बढ़ा है। इस धरना में पूर्व मंत्री एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, एनसीपी विधायक फतेहबहादुर सिंह, महापौर डॉ सत्या पाण्डेय सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।