शराबी दूल्हा देख लड़की ने शादी से किया इंकार
लखनऊ। वाराणसी सेवापुरी के मडैया गाव में शराबी दूल्हे को देखकर लडकी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके ब
By Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 01:31 PM (IST)
लखनऊ। वाराणसी सेवापुरी के मडैया गाव में शराबी दूल्हे को देखकर लडकी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों मे ंविवाद शुरू हो गया और जनातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा और दोनो पक्षों में समझौता हुआ जिसके बाद साढे तीन लाख रुपये वापस करने की बात पर मामला खत्म हो गया।
बताया गया कि आगवानी के समय ही दूल्हा शराब पिए था। उस समय तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन कार्यक्रम आगे बढ़ते ही घर वालों में दूल्हे के शराबी होने की चिकचिक शुरू हो गई। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनो पक्ष भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें