भूकंप पीडि़तों के लिए नेपाल पहुंची 18 ट्रक राहत सामग्री और 81 बसें
नेपाल में पीडि़त परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजी 18 ट्रक राहत सामग्री और 81 बसें आज सुबह सोनौली सीमा पर पहुंची। इनको अधिकारियों ने काठमांडू के लिए रवाना किया। कुछ अधिकारी बस के साथ गए हैं। महराजगंज जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल में फंसे
लखनऊ। नेपाल में पीडि़त परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजी 18 ट्रक राहत सामग्री और 81 बसें आज सुबह सोनौली सीमा पर पहुंची। इनको अधिकारियों ने काठमांडू के लिए रवाना किया। कुछ अधिकारी बस के साथ गए हैं। महराजगंज जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल में फंसे भारत के लोगों को लाने के लिए अब तक 81 बसें भेजी जा चुकी हैं। नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सोनौली सीमा पर उनका विवरण इक_ा किया जा रहा है। सोमवार को रोडवेज की दो बसों से यात्रियों को गोरखपुर रवाना किया गया। इसमें कोलकाता के प्रदीप घोष को उनके दोस्तों के साथ रवाना किया गया। 25 अप्रैल को भूकंप आने के बाद प्रदीप ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिससे दोनों पैर की हड्डी टूट गई थी। सोनौली चिकित्सा शिविर में उनका परीक्षण कराने के बाद आवश्यक दवाएं दी गई।