उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड अध्यक्ष का इस्तीफा
डा.परशुराम पाल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के ङ्क्षहदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रहे डा.पाल को पिछले साल अगस्त में चयन
लखनऊ। डा.परशुराम पाल ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के ङ्क्षहदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रहे डा.पाल को पिछले साल अगस्त में चयन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।
बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष डा. आशाराम की कारगुजारियों से आजिज आकर सरकार ने डा. पाल को बोर्ड का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया था। हालांकि काम में शिथिलता को लेकर डा. पाल की कार्यशैली पर भी अंगुलियां उठायी जाती रहीं। शासन ने उन्हें 2015-16 में प्रस्तावित बोर्ड की गतिविधियों का कैलेंडर जारी करने को कहा था जो वह अब तक नहीं कर पाए। भर्तियों को लेकर जो सक्रियता अपेक्षित थी, वह नहीं दिखा पा रहे थे। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स की भर्ती में इतिहास का पर्चा आउट होने पर भी बोर्ड और उनकी कार्यकुशलता पर सवाल उठे थे। पर्चा बनाने वाली एजेंसी की खामी उजागर होने पर भी उन्होंने उसे ब्लैक लिस्ट नहीं किया।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व माध्यमिक व बेसिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बोर्ड की सदस्य आशालता सिंह और ललित श्रीवास्तव भी अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं।