Move to Jagran APP

दीदार-ए-ताजः सौंदर्य में खोईं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने आज दुनिया भर के सैलानियों में आकर्षण के केंद्र ताजमहल का गुपचुप दीदार किया। अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिनों तक रहने वाली सुनीता ताज के सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। सुनीता विलियम्स अपनी बहन डाइना अन्ना और भारतीय मित्र के साथ दोपहर

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2015 09:54 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 09:55 PM (IST)
दीदार-ए-ताजः सौंदर्य में खोईं सुनीता विलियम्स

लखनऊ। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने आज दुनिया भर के सैलानियों में आकर्षण के केंद्र ताजमहल का गुपचुप दीदार किया। अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिनों तक रहने वाली सुनीता ताज के सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। सुनीता विलियम्स अपनी बहन डाइना अन्ना और भारतीय मित्र के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे आगरा के शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचीं। वहां से वह बिना सुरक्षाकर्मियों के ताजमहल गईं। सुनीता करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहीं। उन्होंने सेंट्रल टैंक के ऊपर डायना बेंच पर बहन और मित्र के साथ कई फोटो खिंचवाए। गाइड ने उन्हें स्मारक के निर्माण, उसकी वास्तुकला और मुगल शहंशाहों से जुड़ी जानकारी दी। सुनीता विलियम्स ने स्मारक की पच्चीकारी में काफी रुचि दिखाई। दुनिया के सातवें अजूबे को देखकर वह काफी प्रसन्न नजर आईं। इससे पूर्व उन्होंने आगरा किला का भी दीदार किया।

loksabha election banner

सुनीता के नाम अंतरिक्ष में अकेले 195 दिन तक रुकने वाली अंतरिक्ष महिला यात्री, सात बार स्पेसवॉक करने और किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सर्वाधिक 50 घंटे 40 मिनट तक स्पेसवॉक का रिकॉर्ड है। ताज से बाहर आने के बाद पूर्वी गेट पर कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया, जिनके साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.