राम मंदिर राजनीति से इतर आस्था का विषय : साध्वी निरंजन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राम मंदिर को राजनीति से इतर आस्था का विषय बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दे तो समय के हिसाब से अपनाए और छोड़े जा सकते हैं पर आस्था अडिग होती है। राम मंदिर भाजपा की आस्था का विषय है और जहां
लखनऊ। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राम मंदिर को राजनीति से इतर आस्था का विषय बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दे तो समय के हिसाब से अपनाए और छोड़े जा सकते हैं पर आस्था अडिग होती है। राम मंदिर भाजपा की आस्था का विषय है और जहां तक मंदिर निर्माण का प्रश्न है, उसे हम रामलला की इच्छा पर छोड़ते हैं। राम जी की जब इच्छा होगी तो रामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण होने में देर नहीं लगेगी।
बहराइच से एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहीं निरंजन ज्योति अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत में संघ प्रमुख के उस बयान पर टिप्पणी से इन्कार कर दिया, जिसमें उन्होंने डीएनए परीक्षण की शर्त रखते हुए इस देश के सभी लोगों को ङ्क्षहदू बताया था। सांस्कृतिक टकराव की ओर इशारा करते सवाल पर कहा कि भारत की संस्कृति सबको समाविष्ट करती है, हम सीय राममय सब जग जानी वाले लोग हैं। मुसलमानों से दुराव की ओर इशारा करने पर कहा कि हम किसी को नहीं नकारते। सपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर साध्वी ने कहा कि इस अवधि में आम लोगों का नहीं माफिया एवं जमाखोरों का विकास हुआ या फिर सैफई का।