कुशीनगर में मामूली बात पर तनाव, पुलिस तैनात
वाहन ओवरटेक करने के बाद हुए मामूली विवाद ने कुशनीगर में माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। इस मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस तैनात है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 01:03 PM (IST)
लखनऊ। वाहन ओवरटेक करने के बाद हुए मामूली विवाद ने कुशनीगर में माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। इस मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस तैनात है।
कुशीनगर के कसया कस्बे में वाहन के ओवरटेक करने को लेकर सब्जी मंडी मुहल्ले में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर हैं। विरोध में एक पक्ष के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कसया-देवरिया मार्ग जाम लगाकर तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने लाठियां भांजकर इनको भगाया। इसके बाद भी माहौल तनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें