Move to Jagran APP

डॉ. डीएस चौहान सहित 12 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

राज्यपाल राम नाईक ने पुलिस रैतिक परेड के बाद कल लखनऊ पुलिस लाइन में प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान सहित 12 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 12:17 PM (IST)
डॉ. डीएस चौहान सहित 12 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने पुलिस रैतिक परेड के बाद कल लखनऊ पुलिस लाइन में प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान सहित 12 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य सूबे में शांति कायम रखना, आवाम को सुरक्षा देना और दुष्टों पर कार्रवाई करना है। जिसका नए सिरे से संकल्प लिया जाना चाहिये। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का ऐसा 'आदर्श वाक्य' बनाने की वकालत की, जिससे पुलिस कर्मियों में हर दिन कर्तव्य का भाव मजबूत हो। नाईक ने कहा कि प्रदेश पुलिस का भी एक आदर्श वाक्य होना चाहिए, जिससे प्रेरित होकर पुलिस कर्मी सुरुचिपूर्ण काम करें। महाराष्ट्र पुलिस के आदर्श वाक्य 'सदरक्षणाय खलनिग्रहणाय' का उदाहरण देते हुए कहा कि इस अर्थ है कि अच्छों की रक्षा और अपराधियों को दंडित करना है। राज्यपाल ने आतंकवाद, डकैती, लूट, हिंसा का सामना करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आधुनिक हथियार व उपकरण दिलाने की वकालत की।

राज्यपाल ने एडीजी (दूर संचार) देवेन्द्र सिंह चैहान, डीजी (एसआइटी) सूर्य कुमार शुक्ल, एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुकुल गोयल, एडीजी (कार्मिक) भवेश कुमार सिंह, एडीजी (पावर कारपोरेशन) जीएल मीणा, सचिव (गृह) कमल सक्सेना, डीआइजी (बजट) लालजी शुक्ला, निरीक्षक अभिसूचना मो.इजहार सिद्दीकी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र वर्मा तथा सेवानिवृत डिप्टी एसपी दिग्विजय सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया।

शहादत के बाद वीरता सम्मान

रवि पत्नी स्व.राजेश सिंह चौहान (मुख्य आरक्षी) शीला देवी पत्नी स्व.बृजेश कुमार यादव, (कमांडो) गीता देवी पत्नी स्व.उमाशंकर यादव, (आरक्षी कमांडो) अनीता पत्नी स्व.गिरीश चन्द्र नागर, (आरक्षी कमांडो) हेमलता शर्मा पत्नी स्व.लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (आरक्षी कमांडो) और जगपती देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (आरक्षी कमांडो) को उनके पति की शहादत के बाद राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वीरता का पुलिस पदक

डीआइजी (आइटीबीपी) नवीन अरोरा, एएसपी (एसटीएफ) शहाब रशीद खां, सीओ आगरा विजेन्द्र सिंह त्यागी, निरीक्षक रायबरेली गजेन्द्र पाल सिंह, अजय त्रिपाठी सब इंस्पेक्टर (एसटीएफ), विजय भूषण एसपी शामली, अमरेश सिंह बघेल निरीक्षक मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार कपरवान निरीक्षक गौतमबुद्धनगर, आदित्य कुमार भाटी मुख्य आरक्षी गाजियाबाद, दीपक रतन डीआइजी (यातायात निदेशालय), चमन सिंह चावड़ा निरीक्षक मुजफ्फरनगर, प्रशांत कपिल उपनिरीक्षक मेरठ, पुष्पेन्द्र शुक्ला आरक्षी मेरठ, नरेश कुमार आरक्षी सहारनपुर, नरेन्द्र प्रताप सिंह सीओ बागपत, राम शंकर सिंह आरक्षी एसटीएस, रावेन्द्र सिंह यादव आरक्षी पीएसी एसटीएफ, चन्द्र पाल सिंह आरक्षी एसटीएफ, अतुल कुमार सिंह उपनिरीक्षक सीतापुर, मनीचन्द्र आरक्षी एसटीएफ, विजय प्रकाश सिंह निरीक्षक लखनऊ, अविनाश चन्द्र एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड, विशम्भर दयाल शुक्ला एसपी बलरामपुर, सर्वेश राना एएसपी डीजीपी मुख्यालय व राजीव नारायण मिश्र एएसपी गौतमबुद्धनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.