Move to Jagran APP

जेके समूह के चेयरमैन गौर हरि सिंहानिया नहीं रहे

जेके समूह के चेयरमैन गौर हरि सिंहानिया नहीं रहे। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। जेके समूह का मुख्यालय कानपुर है। गौर हरि सिंहानिया ने समय तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 04 Feb 2015 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 04 Feb 2015 12:52 PM (IST)

लखनऊ। जेके समूह के चेयरमैन गौर हरि सिंहानिया नहीं रहे। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। जेके समूह का मुख्यालय कानपुर है। गौर हरि सिंहानिया ने समय तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

फरवरी 2013 में हरि शंकर सिंहानिया का निधन होने के बाद हुई समूह की बैठक में मर्चेट्स चेंबर आफ उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक गौर हरि सिंहानिया को समूह का मुखिया चुना गया था। वह जेके सीमेंट लिमिटेड के चेयरमैन होने के साथ ही खेलकूद, शिक्षण, स्वास्थ्य एवं कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे। समूह की स्थापना स्वर्गीय लाला कमलापत सिंहानिया ने की थी। समूह उद्योग और व्यापार जगत से जुड़ी जेके सीमेंट लिमिटेड, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जेके टायर उद्योग, जेके पेपर एवं रेमंड आदि कंपनियों का संचालन करता है। इनके कार्यालय यूएई, लंदन और केन्या देशो में हैं। समूह का वार्षिक टर्नओवर करीब 15 हजार करोड़ के करीब है। समूह में करीब 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.