बनारस और आजमगढ़ को आइटी हब बनाने के इच्छुक फ्रैंक इस्लाम
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा के सलाहकार व मार्टिन लूथर किंग पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि वह बनारस व आजमगढ़ को आइटी हब बनाने के इच्छुक हैं। फ्रैंक इस्लाम बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे विमान से बनारस पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि
लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा के सलाहकार व मार्टिन लूथर किंग पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि वह बनारस व आजमगढ़ को आइटी हब बनाने के इच्छुक हैं। फ्रैंक इस्लाम बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे विमान से बनारस पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसे इससे किनारा करना होगा। श्री इस्लाम ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने कोई साड़ी मिशेल ओबामा को गिफ्ट की है। चार दिन के लिए बनारस आए फ्रैंक इस्लाम अपने छोटे भाई मुशीरुल इस्लाम के घर पर लंबा वक्त बिताएंगे। फ्रैंक इस्लाम के साथ उनकी छोटी बहन भी बनारस आई हुईं हैं।