Move to Jagran APP

रामपुर ईट भट्ठे पर तीन महिलाओं से दुष्कर्म, परिवार वाले बंधक

रामपुर में ईंट भट्ठे पर कुछ लोगों ने तीन महिलाओं से दुष्कर्म किया। मामला थाने तक पहुंचने से रोकने के लिए ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने पीडि़त महिलाओं के पति को भट्ठे पर आठ दिन तक बंधक बनाकर रखा। पतियों को न छोडऩे पर आज पीडि़त महिलाएं पुलिस अधीक्षक

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 11:14 AM (IST)
रामपुर ईट भट्ठे पर तीन महिलाओं से दुष्कर्म, परिवार वाले बंधक

लखनऊ। रामपुर में ईंट भट्ठे पर कुछ लोगों ने तीन महिलाओं से दुष्कर्म किया। मामला थाने तक पहुंचने से रोकने के लिए ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने पीडि़त महिलाओं के पति को भट्ठे पर आठ दिन तक बंधक बनाकर रखा। पतियों को न छोडऩे पर आज पीडि़त महिलाएं पुलिस अधीक्षक से मिली। इसके बाद एसपी के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

loksabha election banner

दङ्क्षरदगी का दंश झेलने वाले पीडि़त परिवार थाना खजुरिया के एक गांव के हैं। ढाई माह से थाना शहजादनगर के ग्राम डुंडई के ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे और भट्ठे पर ही रह रहे थे। आरोप है कि 19 जनवरी रात करीब एक बजे पांच लोग वहां आए। उन्होंने मजदूरों को बंधक बना लिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। विधवा समेत तीन महिलाओं को उठा कर अलग कमरों में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। मजदूरों ने इसकी शिकायत ठेकेदार और भट्ठा मालिक से की, लेकिन उन्होंने मदद करने के बजाय पीडि़त महिलाओं के पतियों को बंधक बना लिया। मंगलवार को सभी दुष्कर्म पीडि़त महिलाएं रिश्तेदारों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। एसपी साधना गोस्वामी से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी ने थाना शहजादनगर को रिपोर्ट दर्ज करन व महिला थाने को पीडि़तों का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। शहजादनगर थाना प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि दुष्कर्म में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि घटना के बाद मजदूरों को बंधक बनाकर भट्ठे पर रोकने और धमकाने के आरोप में ठेकेदार गुड्डू व भट्ठा मालिक हाजी भी नामजद किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.