बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड में भी जारी रहा महासफाई अभियान
लखनऊ। विधानसभा चुनाव (2012) में रंगोली के बाद मतदीप जैसे कई वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद अब बुलंदशहर
लखनऊ। विधानसभा चुनाव (2012) में रंगोली के बाद मतदीप जैसे कई वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के बाद अब बुलंदशहर एक और अभियान के जरिए विश्व मंच पर पहचान बनाने जा रहा है। 'क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी' मिशन के तहत कल महासफाई अभियान का आगाज हुआ। कल दिन से शुरू हुआ यह अभियान रात भर चलता रहा। कड़ाके की ठंड में भी उत्साही लोगों का जोश गरम ही रहा।
यहां के लिम्का बुक रिकार्डधारक निकुंज कुमार की अगुवाई में उनकी टीम इस अभियान का नेतृत्व कर रही है। डीएम, एसएसपी और एसडीएम ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ कराया। आज रात में इसका समापन होगा। महासफाई अभियान का शुभारंभ दनकौर रोड चौधरी कोल्ड स्टोर से हुआ। लाल टी-शर्ट एवं कैप पहने निकुंज कुमार ने नौ साथियों के साथ निर्धारित इलाके में सफाई शुरू की। साथ-साथ कूड़ा उठाने की व्यवस्था थी। इस दौरान नागरिकों में भी गजब का उत्साह दिखा। मौके पर इतनी भाड़ उमड़ पड़ी कि निकलना मुश्किल हो गया। शहर को सात जोनों में बांटकर अलग-अलग सात टीमें बनाई गई थीं। सभी के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। सफाईकर्मियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। सुबह साढ़े दस बजे डीएम और एसएसपी अनंतदेव तिवारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि निकुंज कुमार ने लगातार 36 घंटे के सफाई अभियान के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। निकुंज की हौसलाअफजाई करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें उसकी प्लानिंग पसंद आई। निकुंज और उसकी टीम को मिल जाए तो यह महासफाई अभियान विश्व कीर्तिमान बना सकता है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि ऐसे अभियान समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है। पुलिस इसमें प्रशासन और निकुंज की टीम को पूरा सहयोग देगी।