उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, चौकसी बढ़ी
पेशावर (पाकिस्तान) में आतंकी हमले और गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ताज दीदार के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों को चौकसी बढ़ाने और खुफिया को चौकन्ना रहने के हिदायत दी गयी है।
लखनऊ (राब्यू)। पेशावर (पाकिस्तान) में आतंकी हमले और गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ताज दीदार के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों को चौकसी बढ़ाने और खुफिया को चौकन्ना रहने के हिदायत दी गयी है।
पेशावर में मासूमों के कत्लेआम के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से एहतियाती अलर्ट के बाद गृह विभाग ने जिला पुलिस प्रमुखों को अलर्ट संदेश भेजा है। कहा गया है कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाए और गश्ती बढ़ा दी जाए। स्कूलों, सावर्जनिक स्थानों, महत्वपूर्ण इमारतों के आसपास की सुरक्षा और कड़ी की जाए। दूसरी ओर गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा पहुंचने के मद्देनजर पुलिस व गृह विभाग के अधिकारियों ने आगरा परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंंिसग कर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन अभी से शुरू कर उसे परखने का निर्देश दिया। आगरा में ओबामा के ठहरने से लेकर ताज जाने के मार्ग समेत सभी स्थलों व रुट की समीक्षा शुरू करने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रवक्ता व आइजी अशोक मुथा जैन का कहना है कि प्रदेश पुलिस पहले ही हाई अलर्ट पर है। उसे और चौकन्ना रहने की हिदायत गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर भी समीक्षा हो रही है।